Bareilly: पुलिस अफसरों ने परखी चौकी-थानों की मुस्तैदी, चेक किया डायल 112 का रेस्पॉन्स टाइम

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। होली से पहले पुलिस प्रशासन सक्रिए है, लिहाजा शनिवार की देर रात पुलिस अफसर शहर की सड़कों पर उतरे। एडीजी बरेली जोन, डीआईजी बरेली परिक्षेत्र, एसएसपी बरेली शहरी इलाके के थानों, चौकियों और डायल-112 का अचानक निरीक्षण करने पहुंचे और रिस्पॉन्स टाइम चेक किया। 

एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा, डीआईजी अजय कुमार साहनी, एसएसपी अनुराग आर्य पुलिस की मुस्तैदी चेक करने निकले। पुलिस अधीक्षक नगर ने नगर क्षेत्र के सभी सीओ, थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों और डायल-112 के वाहनों का चौकी चौराहे पर रिस्पॉन्स टाइम चेक किया। अधिकारियों ने जन शिकायतों के निस्तारण की स्थिति और डायल-112 पर आने वाली कॉल्स के रेस्पॉन्स टाइम की समीक्षा की। निरीक्षण में थाना और चौकी के पुलिस कर्मी तत्परता के साथ मौजूद थे। डायल-112 वाहनों ने आपातकालीन कॉल्स पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर पहुंचे। 

रिस्पॉन्स टाइम चेकिंग के दौरान पीआरवी 5059 का रिस्पॉन्स टाइम 09 मिनट, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम का रिस्पॉन्स टाइम 12 मिनट, प्रभारी निरीक्षक बारादरी 14 मिनट और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली 15 मिनट में चौकी चौराहे पहुंचे। इसके बाद अन्य अधिकारी/कर्मचारी और बाकी पीआरवी भी निर्धारित समय के भीतर पहुंचे।

 

संबंधित समाचार