ग्रेटर नोएडा में दिल दहला देने वाली घटना: 18 साल के युवक ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली, अस्पताल में पहुंचते ही हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

ग्रेटर नोएडाः उत्तर प्रदेश में जिला गौतमबुद्धनगर परिक्षेत्र ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र के धूममानिकपुर गांव में शनिवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। 18 वर्षीय युवक ने अपने घर में पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गत शनिवार को बादलपुर थाना को सूचना मिली कि देवकरण पुत्र परवेंदर रावल (उम्र 18 वर्ष), निवासी धूममानिकपुर, ने अपने घर में अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से स्वयं को गोली मार ली है। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। युवक द्वारा यह कदम उठाने के पीछे क्या कारण रहे, इसकी जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। परिवार और ग्रामीणों में घटना के बाद शोक का माहौल है। 

संबंधित समाचार