दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे सीएम योगी, विकास परियोजनाओं की करेंगे समीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

वाराणसीः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे। पुलिस लाइन से सड़क मार्ग द्वारा वे सर्किट हाउस पहुंचे। कुछ ही देर में वह विकास परियोजनाओं को लेकर आला अधिकारियों, मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।

देर शाम को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे। दोपहर ढाई बजे के करीब मुख्यमंत्री डोमरी में हुए पौधारोपण अभियान का प्रस्तुतीकरण देखेंगे तथा प्रमाण-पत्र वितरित करेंगे। उसके बाद पांडेयपुर में निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज सहित अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को देखते हुए रूट डायवर्जन किया गया है। मैदागिन से गोदौलिया तथा गोदौलिया से विश्वनाथ धाम मार्ग नो व्हीकल जोन रहेगा। वीवीआईपी आगमन और प्रस्थान को देखते हुए कचहरी चौराहा से सर्किट हाउस, पुलिस लाइन, जेपी मेहता चौराहा पर भी डायवर्जन लागू किया गया है।

संबंधित समाचार