Bareilly : अमेरिका और इजरायल के खिलाफ शिया समुदाय सड़कों पर उतरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत से शिया समुदाय में आक्रोश है। शिया समुदाय ने रविवार की रात सड़क पर उतरकर पैदल मार्च निकालकर अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारेबाजी की।

शिया समुदाय के रजबी नकवी ने बताया कि रविवार की शाम को 7:30 बजे पैदल मार्ग की शुरुआत शहर के किला स्थित शिया जामा मस्जिद से हुई। इसके बाद जुलूस तिलक इंटर कॉलेज होते हुए छिपी टोला में काला इमामबाड़ा तक पहुंचा। विरोध मार्च की सदारत इमाम हासिल हैदर नकवी ने की। इसके बाद काला इमामबाड़ा में आयोजित तकरीर में उलमा ने मौजूदा हालात पर चिंता जताई और समुदाय से एकजुट रहने की अपील की।

शिया समुदाय के मीडिया प्रभारी शानू काजमी ने बताया कि शिया समुदाय के खामेनेई की शहादत बड़ी गम की खबर है। शिया समुदाय के लोगों ने मातम करके जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने हाथों में अमेरिका इजरायल के खिलाफ तख्तियां लेकर मुर्दाबाद के नारे लगाए। शिया समुदाय के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम रहे और भारी संख्या पुलिस तैनात रही। मजलिस का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। शिया समुदाय ने कहा कि हमारे बड़े नेता का जाना बड़ी क्षति है। अमेरिका और इजरायल ने धोखे से उन पर हमला किया है।

 

संबंधित समाचार