होली पर घर नहीं जा सकेगें शिक्षक: यूपी बोर्ड परीक्षा ड्यूटी पर लगे शिक्षकों-कर्मचारियों के मुख्यालय छोड़ने पर रोक

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अयोध्या, अमृत विचार। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में ड्यूटी पर लगे शिक्षकों व कर्मचारियों के मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगा दी गई है। जिले में बोर्ड परीक्षा में सात हजार से अधिक शिक्षक व कर्मचारी ड्यूटी पर लगाएं गए हैं। इसके अलावा कंट्रोल रूम और सचल दल के सदस्य भी मुख्यालय पर रहेगें।

यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान ड्यूटी निभा रहे शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को होली के मौके पर घर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। डीआईओएस डॉ. पवन कुमार तिवारी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव द्वारा जारी निर्देशों के बाद जिलों में इस आदेश का पालन शुरू हो गया है।

निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि बोर्ड परीक्षा कार्य से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी संबंधित मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक की लिखित अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। आदेश में कहा गया है कि परीक्षा अवधि में स्ट्रांग रूम की सतत निगरानी, आकस्मिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था, गोपनीयता और सीसीटीवी जांच सुनिश्चित की जाए।

वहीं, राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेशीय पदाधिकारियों ने इस फैसले का विरोध जताया है। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष संजीव चतुर्वेदी का कहना है 8 मार्च तक परीक्षा नहीं है, इसलिए शिक्षकों को होली अवकाश में गृह जनपद जाने की अनुमति दी जानी चाहिए।

ये भी पढ़ें :
किस्सा कैंपस का: कला हो या विज्ञान जीत जाओगे तो सिकंदर कहलाओगे

 

संबंधित समाचार