सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश को बताया भारत की आत्मा, कहा- पिछले 9 सालों में पूरी तरह बदल गई UP की तस्वीर

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित लोकभवन में एक संबोधन के दौरान कहा कि "उत्तर प्रदेश भारत की आत्मा है।" उन्होंने जोर देकर कहा कि पिछले 9 सालों में यूपी की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है और राज्य की पहचान अब विकास, सुरक्षा और प्रगति की नई छवि के रूप में स्थापित हो चुकी है।

सीएम योगी ने कहा, "उत्तर प्रदेश को संवारने का काम किया गया है। 9 सालों में यूपी की तस्वीर बदली है। यूपी की पहचान बदल गई है। विकास की पहली शर्त सुरक्षा होती है।" उन्होंने पिछले नौ वर्षों में राज्य सरकार द्वारा किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला, जिसमें कानून-व्यवस्था की मजबूती, निवेश का आकर्षण, इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास और महिलाओं-युवाओं के सशक्तिकरण जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि सुरक्षा के बिना कोई भी विकास संभव नहीं होता। उन्होंने पुरानी सरकारों के दौर की तुलना में वर्तमान यूपी को 'नया उत्तर प्रदेश' बताते हुए इसे भारत की प्रगति का इंजन करार दिया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

UP Police Constable Exam 2026 : परीक्षा के पहले दिन 16 लाख प्रवेश पत्र डाउनलोड, सघन तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर एंट्री
Stock Market Today : शेयर मार्केट में सोमवार को भारी गिरावट, लाल निशान में आए सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए आज के बाजार का हाल
अब CUET UG से LU में बीफार्मा का प्रवेश, अंकों के आधार पर मिलेगा एडमिशन; नए नियम इसी सत्र से लागू
UP News: लोको पायल पर पत्थरबाजी...रोजा स्टेशन पर भड़के रेलकर्मियों ने वेंडरों को पीटा, अफरा-तफरी से सहमे यात्री
मार्कशीट देख मुख्यमंत्री ने बढ़ाया हौसला, जनता दर्शन में आई छात्रा को योगी ने किया आश्वस्त, "पैसे की तंगी से नहीं रुकेगी पढ़ाई"