आजमगढ़ में आतंकी नेटवर्क की तलाश में जुटी UP ATS, रिमांड में मोहम्मद शेख ने उगले कई राज; रडार पर हथियार सप्लायर

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

-पाकिस्तानी गैंग्स्टर शहजाद भट्टी के लिए स्लीपर सेल चला रहा था आरोपी -महिला नेता समेत संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाने की साजिश की आशंका

लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश एटीएस ने आजमगढ़ के निजामाबाद से गिरफ्तार आतंकी मोहम्मद शेख के नेटवर्क की तह तक पहुंचने के लिए जांच तेज कर दी है। एटीएस ने दो विशेष टीमें गठित कर आजमगढ़ में तैनात की हैं, जो आरोपी के संपर्कों, सहयोगियों और स्लीपर सेल नेटवर्क की पड़ताल में जुटी हैं। जांच एजेंसियों को आशंका है कि आरोपी का नेटवर्क कई जिलों तक फैला हुआ है।

एटीएस ने मोहम्मद शेख को एक जून को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि वह आईएसआई समर्थित पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के लिए स्लीपर सेल के रूप में काम कर रहा था। विशेष अदालत ने उसे आठ जून तक एटीएस रिमांड पर भेजा है। रिमांड के दौरान उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि उसने अपने अलावा तीन अन्य युवकों को भी स्लीपर सेल से जोड़ा था। इन लोगों को राजनीतिक दलों के कार्यालयों, सरकारी प्रतिष्ठानों और एक महिला नेता को निशाना बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी। एटीएस इन दावों की गंभीरता से जांच कर रही है।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी को पिस्तौल और कारतूस उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क की पहचान कर ली गई है। सरायमीर क्षेत्र के एक युवक से पूछताछ के बाद हथियार सप्लाई करने वाले व्यक्ति का पता चला है, हालांकि उसकी गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है।

क्या-क्या खुलासे हुए

• तीन और युवकों को स्लीपर सेल से जोड़ने का दावा

• महिला नेता को निशाना बनाने की साजिश की आशंका

• सरकारी भवनों और राजनीतिक ठिकानों की रेकी

• पंजाब, गुजरात और यूपी के संवेदनशील स्थलों की जानकारी साझा करने का आरोप

एटीएस के हाथ लगे अहम सुराग

• मोबाइल से कई संदिग्ध संपर्कों की जानकारी

• कुछ आपत्तिजनक वीडियो और डिजिटल सामग्री बरामद

• हथियार उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क की पहचान

• आजमगढ़ में सक्रिय संपर्कों की जांच जारी

सोमवार को कोर्ट में पेशी

एटीएस रिमांड सोमवार को समाप्त हो रही है। इसके बाद मोहम्मद शेख को अदालत में पेश किया जाएगा। जांच एजेंसियां रिमांड के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही हैं।

ये भी पढ़ें  : 
केजीएमयू न्यूज़ : दवा घोटाले में एक और डॉक्टर पर गिरेगी गाज, फेफड़ों के रोगों की होगी सटीक पहचान; दवाओं का कबाड़खाना, लाखों की दवाएं खुले में फेंकी गईं

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

पुलिस भर्ती परीक्षा: शाहजहांपुर में पहली पाली में 991 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा, सख्त चेकिंग के बाद मिला प्रवेश
Pepsi Sharma Death : हमेशा के लिए खामोश हो गई पेप्सी शर्मा की आवाज, 38 साल की उम्र में निधन, हरियाणवी इंडस्ट्री में शोक की लहर
UP Police Constable Exam 2026 : परीक्षा के पहले दिन 16 लाख प्रवेश पत्र डाउनलोड, सघन तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर एंट्री
Stock Market Today : शेयर मार्केट में सोमवार को भारी गिरावट, लाल निशान में आए सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए आज के बाजार का हाल
अब CUET UG से LU में बीफार्मा का प्रवेश, अंकों के आधार पर मिलेगा एडमिशन; नए नियम इसी सत्र से लागू