यूपीएससी में चमके गोंडा के कार्तिकेय सिंह, दूसरे प्रयास में हासिल की सफलता

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

गोंडा, अमृत विचार : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में यूपी के गोंडा जनपद के कार्तिकेय सिंह ने सफलता हासिल की है। कार्तिकेय की ऑल इंडिया 269वीं रैंक है। दूसरे प्रयास में उन्हें ये शानदार परिणाम मिला है। कार्तिकेय सिंह के पिता संजीव सिंह गोंडा सांसद के प्रतिनिधि हैं।

गोंडा के फातिमा इंटर कॉलेज से 12वीं की परीक्षा पास की। आईआईटी बॉम्बे से बीटेक किया। देश के प्रतिष्ठित संस्थान से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद कार्तिकेय ने सिविल सेवा की तैयारी प्रारंभ की। दूसरे प्रयास में उन्हें सफलता प्राप्त कर ली।

कार्तिकेय के चयन से परिवार में जश्न का माहौल है। माता-पिता को बेटे पर गर्व है और जनपद भर से बधाईयां मिलने का सिलसिला जारी है। कार्तिकेय की मां डाक विभाग में अधीक्षक के पद पर तैनात हैं और छोटे भाई इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में वकील हैं।

संबंधित समाचार