Bareilly: बरेली सिटी यार्ड में निर्माण कार्य के चलते आज से कई ट्रेन होंगी प्रभावित

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर मंडल ने बरेली सिटी यार्ड स्थित समपार संख्या 248/स्पेशल पर एलएचएस निर्माण कार्य किये जाने के कारण कई गाड़ियों का शनिवार से शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन किया जाएगा। बदायूं और कासगंज की ओर से आने-जाने वाली सवारी गाड़ियां बरेली जंक्शन तक ही आएंगी और वहीं से चलेंगी, जबकि पीलीभीत, रामनगर, लालकुआं और काठगोदाम की ओर आने-जाने वाली सवारी गाड़ियां इज्जत नगर तक आएंगी और यहीं से वापस चलेंगी।

इज्जत नगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया गाड़ी नंबर 55329 कासगंज-बरेली सिटी सवारी गाड़ी 7 मार्च, से 30 अप्रैल तक बरेली जंक्शन में शार्ट टर्मिनेट किया जायेगा। 55328 बरेली सिटी-कासगंज सवारी गाड़ी 8 मार्च से 1 मई तक बरेली जंक्शन से शॉर्ट ओरिजनेट किया जायेगा। - 55316/55315 पीलीभीत-बरेली सिटी-पीलीभीत सवारी गाड़ी 8 मार्च से 28 अप्रैल तक इज्जतनगर से शार्ट टर्मिनेट/शाॅर्ट ओरिजनेट कर संचालन किया जायेगा। 

55318/55313 पीलीभीत-बरेली सिटी-लालकुआं सवारी गाड़ी 8 मार्च से 28 अप्रैल तक इज्जत नगर से शार्ट टर्मिनेट/शाॅर्ट ओरिजनेट कर संचालन किया जायेगा। 05402/75303 काशीपुर-बरेली सिटी-पीलीभीत विशेष गाड़ी 8 मार्च से 28 अप्रैल तक इज्जतनगर से शार्ट टर्मिनेट/शाॅर्ट ओरिजनेट कर संचालन किया जायेगा। 75304 पीलीभीत-बरेली सिटी डेमू सवारी गाड़ी 7 मार्च से 28 अप्रैल, तक इज्जतनगर से शाॅर्ट टर्मिनेट कर संचलन किया जायेगा।

इसी तरह 75301 बरेली सिटी-पीलीभीत डेमू सवारी गाड़ी 8 मार्च,से 29 अप्रैल, तक इज्जतनगर से शाॅर्ट ओरिजनेट कर संचलन किया जायेगा। 75302 टनकपुर-बरेली सिटी डेमू सवारी गाड़ी 7 मार्च, से 28 अप्रैल तक इज्जतनगर से शार्ट टर्मिनेट कर संचलन किया जायेगा। 05401 बरेली सिटी-रामनगर विशेष गाड़ी 8 मार्च, से 29 अप्रैल, तक इज्जतनगर से शाॅर्ट ओरिजनेट कर संचलन किया जायेगा। गाड़ी संख्या 05307 टनकपुर-बरेली सिटी मेला स्पेशल गाड़ी 7 एवं 23 मार्च, तक तथा 9, 27,28 एवं 30 अप्रैल तक इज्जत नगर में शार्ट टर्मिनेट किया जायेगा। - गाड़ी संख्या 05308 बरेली सिटी-टनकपुर मेला स्पेशल गाड़ी 8 एवं 24 मार्च, तक और 10, 28, 29 अप्रैल एवं 1 मई तक इज्जत नगर में शार्ट ओरिजनेट किया जायेगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

रामपुर: सड़क पार करते समय बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत
ईरान युद्ध के चलते पड़ोसी पाकिस्तान में भूचाल: पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी, पेट्रोल पंप पर लगी लंबी कतारें  
T20 World Cup Prize Money: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ICC ने खेला बड़ा दांव... करोड़ों की प्राइज मनी का खुलासा, विजेता से लेकर सुपर-8 तक सब पर होगी पैसों की बारिश
अविमुक्तेश्वरानंद ने किया गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध शंखनाद यात्रा का शुभारंभ, 11 मार्च को पहुंचेंगे लखनऊ 
पश्चिम एशिया के युद्ध के बीच खिलाड़ियों के लिए खास इंतजाम, इन देशों के खिलाड़ी चार्टर विमान से होंगे स्वदेश रवाना