Moradabad: सपा का जोरदार हमला, नोटबंदी के बाद भाजपा चला रही वोटबंदी अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइन स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को मासिक बैठक हुई। जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने कहा कि भाजपा ने पहले नोटबंदी की अब वोटबंदी अभियान चला रही है। बोले, मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान में मतदाताओं को जानबूझकर सरकार के इशारे पर परेशान किया जा रहा है।

बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष ने विभिन्न पार्टियों से सपा में आए अतीक सैफी, सलीम अख्तर, मो. युसूफ, चौधरी गजराज सिंह, इशिका आदि का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। सभी ने सपा की नीतियों में आस्था जताई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने कार्यशैली से जनता का विश्वास खो दिया है इसलिए भाजपा धांधली पर उतर आई है। भाजपा की गलत नीतियों, महंगाई, बेरोज़गारी के चलते जनता परेशान है।

 मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण में पीडीए के वोट काटने का षड्यंत्र चल रहा है। हालांकि पीडीए के जागरूक प्रहरियों और ईमानदार बीएलओ की वजह से वह अपनी चाल में पूरी तरह सफल नहीं हो पा रही है। पूर्व विधायक हाजी रिजवान ने कहा अरविंद केजरीवाल के साथ सत्य और न्याय दोनों खड़े हैं। भाजपा ने दिल्ली वालों से विश्वासघात किया है।

जिला महासचिव फुरकान अली, लाखन सिह सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष अतहर हुसैन अंसारी, जिला महासचिव फुरकान अली, वेदप्रकाश सैनी, वसीम कुरैशी, आश्कार पाशा, नौशाद पाशा, धर्मेंद्र यादव, शीरी गुल, आदित्य चौधरी, मो. तकी, मो. महमूद, नबी हसन, नवीन यादव, बासु गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार