बरेली: किसानों की आड़ में छिपे हैं खालिस्तान की मांग करने वाले जिहादी- साध्वी प्राची
अमृत विचार, बरेली। अक्सर चर्चा में रहने वालीं साध्वी प्राची ने दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को फर्जी बताया। उन्होंने बताया कि किसान बेहद शांति प्रिय होते हैं और मेरे नाना और दादा किसान हैं। प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी और खालिस्तान की मांग करने वाले लोग किसानों की आड़ में छिपकर प्रदर्शन कर …
अमृत विचार, बरेली। अक्सर चर्चा में रहने वालीं साध्वी प्राची ने दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को फर्जी बताया। उन्होंने बताया कि किसान बेहद शांति प्रिय होते हैं और मेरे नाना और दादा किसान हैं। प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी और खालिस्तान की मांग करने वाले लोग किसानों की आड़ में छिपकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
शाहीन बाग में जो आंदोलन करा रहे थे, वही लोग इस आंदोलन में शामिल हैं। साध्वी प्राची ने स्पष्ट किया कि अगर किसानों के हित के लिए लाए गए ये बिल वापस हुए तो वह आमरण अनशन पर बैठ जाएंगी। साध्वी प्राची नेपाल बॉर्डर पर स्थित तिकुनिया में आयोजित कार्यक्रम में जा रही थीं।
बरेली के सर्किट हाउस में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा पर पश्चिम बंगाल में हमला होने पर उन्होंने वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की निंदा करते हुए कहा कि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतारने वाली ममता बनर्जी ने जो यह कार्य कराया है। यह बहुत दुखद घटना है।
ममता बनर्जी पर बहुत बड़ा कलंक लगा है। आने वाले चुनाव में वहां पर भाजपा की सरकार बनेगी तो ममता बनर्जी का मुंह बिल्कुल काला हो जाएगा। राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के कयासों पर भी साध्वी ने कहा कि कांग्रेस में राहुल गांधी, सोनिया गांधी और वाड्रा परिवार के अलावा कोई अध्यक्ष पद का कोई उम्मीदवार नहीं दिखता है, जबकि भारतीय जनता पार्टी में आम कार्यकर्ता भी अध्यक्ष बन जाता है।
