Bareilly: ईरान-इजरायल जंग को लेकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, युवक के खिलाफ FIR
बरेली, अमृत विचार। ईरान और इजरायल के बीच महायुद्ध जारी है, तो भारत में सोशल मीडिया पार जुबानी जंग ने जोर पकड़ लिया है। जंग के माहौल में कुछ लोग देश का माहौल खराब करने से भी बाज नहीं आ रहे। ऐसे ही एक युवक के खिलाफ इज्जतनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की जिसने सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक वीडियो बनाकर माहौल खराब करने का प्रयास किया।
दरअसल धौरेरा माफी के रहने वाले सलीम अंसारी नाम के युवक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला। 12 सेकेंड के वीडियो में युवक को कहते सुना जा सकता है कि "जंग चल रही है यहूदी और मुसलमान के बीच तो ये क्यों चिल्ला रहे हैं हिंदुस्तान में बैठे ह**म के बीज।" युवक का ये वीडियो हिंदू संगठन के लोगों तो तक पहुंचा तो आक्रोश फैल गया। हिंदू संगठन की तरफ से वीडियो बरेली पुलिस को एक्स पर टैग कर मामले में कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद इज्जतनगर पुलिस हरकत में आई और उप निरीक्षक मोहित कुमार की तहरीर पर सलीम नाम के युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
