UP पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती : अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगी निःशुल्क बस यात्रा, देना होगा किराया 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों के लिए 14 व 15 मार्च 2026 को प्रस्तावित लिखित परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को परिवहन बस की निशुल्क यात्रा की सुविधा नहीं मिलेगी। विभागीय अधिकारी ने सोशल मीडिया पर प्रसारित उक्त सूचना को भ्रामक बताया है, जिसमें बताया गया है कि परिवहन निगम की बसों में एडमिट कार्ड दिखाकर निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी।

परिवहन निगम में प्रधान प्रबंधक (संचालन) अनिल कुमार ने बुधवार को समस्त क्षेत्रीय-सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि सोशल मीडिया पर प्रसारित उक्त भ्रामक सूचना के खंडन के सम्बन्ध में बस अड्डों पर हेल्प डेस्क के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करें, ताकि अभ्यर्थियों में निःशुल्क यात्रा सम्बन्धी असमंजस्य की स्थिति उत्पन्न न हो, साथ ही समस्त चालकों-परिचालकों को भी सही जानकारी से अवगत कराये, ताकि मार्ग पर किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

ये भी पढ़ें :
अयोध्या पहुंचें मुख्यमंत्री योगी, राष्ट्रपति दौरे से पूर्व तैयारियों की समीक्षा: हनुमानगढ़ी-रामलला का दर्शन पूजन के बाद राम मंदिर परिसर में बैठक

संबंधित समाचार