प्रयागराज : अदालत और जजों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले दो भाई गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। प्रयागराज में सोशल मीडिया पर अदालत और जजों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में कैंट थाना पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 29 वर्षीय दीपक कुमार और 26 वर्षीय देविंदर कुमार के रूप में हुई है, जो उरई, जालौन जिले के निवासी हैं। दोनों भाई खेती-किसानी का कार्य करते हैं। 

बताया गया कि हाल ही में फेसबुक अकाउंट "अश्विनी अंबेडकर" नाम से अदालत और जजों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने फेसबुक आईडी की जानकारी जुटाकर आरोपियों की पहचान की और पुलिस टीम ने जालौन पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर प्रयागराज ले आई। 

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने आपत्तिजनक टिप्पणी के पीछे कोई विशेष कारण नहीं बताया। कैंट थाने में इस मामले में अपराध संख्या 52/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 353(1)(बी), 352, 356 तथा आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।  

संबंधित समाचार