BCCI देगा बड़ा पुरस्कार: धमाकेदार प्रदर्शन के लिए शुभमन गिल को Cricketer of the Year, राहुल द्रविड़ को 'Lifetime Achievement Award' 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल का 15 मार्च को यहां होने वाले बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के वार्षिक पुरस्कार समारोह में 'क्रिकेटर ऑफ द ईयर' चुना जाना तय है। इस 26 वर्षीय खिलाड़ी को हाल में विश्व कप के खिताब का बचाव करने वाली टी20 टीम में नहीं चुना गया था, लेकिन उन्होंने अन्य दो प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन किया। गिल ने 2025 में टेस्ट मैचों में 70 से अधिक के औसत से 983 रन बनाए, जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ उसकी धरती पर ड्रॉ रही श्रृंखला में बनाए गए 754 रन भी शामिल हैं। 

गिल ने चैंपियंस ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट में भी भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 188 रन बनाए और इस तरह से वर्ष 2025 में वनडे में कुल 490 रन बनाए। गिल ने कुल मिलाकर तीनों प्रारूपों में 49 के औसत से 1,764 रन बनाए, जिसमें सात शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। हालांकि टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनका प्रदर्शन उतना प्रभावशाली नहीं रहा, लेकिन आईपीएल में वह शानदार फॉर्म में थे।

आईपीएल में उन्होंने गुजरात टाइटन्स की तरफ से खेलते हुए 50 की औसत से 650 रन बनाए। भारत के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को भारतीय क्रिकेट में उनके अमूल्य योगदान के लिए कर्नल सीके नायडू 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' से सम्मानित किया जाना तय है। उनके मुख्य कोच रहते हुए भारत ने 2024 में टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) को घरेलू क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ एसोसिएशन का पुरस्कार मिलने की संभावना है। 

ये भी पढ़ें :
Ayodhya Premier League: सरयू स्मैशर्स ने बेतवा ब्लास्टर पर दर्ज की जीत, वैभव रहे मैन-ऑफ-द-मैच, जानें आज का मुकाबला

संबंधित समाचार