सीतापुर: भारतीय किसान यूनियन (अवध) ने दिया बीडीओ को ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन (अवध) के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्यामू शुक्ला के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने विकासखण्ड की तमाम ग्राम पंचायतों में की गई अनियमितता को लेकर नाराजगी जताते हुए बीडीओ को ज्ञापन दिया और जांच की मांग की। संगठन द्वारा ब्लाक क्षेत्र में कई ग्राम पंचायतों में बन रहे सामुदायिक शौचालयों व …

सीतापुर, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन (अवध) के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्यामू शुक्ला के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने विकासखण्ड की तमाम ग्राम पंचायतों में की गई अनियमितता को लेकर नाराजगी जताते हुए बीडीओ को ज्ञापन दिया और जांच की मांग की।

संगठन द्वारा ब्लाक क्षेत्र में कई ग्राम पंचायतों में बन रहे सामुदायिक शौचालयों व पंचायत भवनों में गुणवत्तापूर्ण कार्य न करवाए जाने की शिकायतें बार बार किए जाने के बावजूद उन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। संगठन द्वारा अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई।

इसके बाद अधिकारियों द्वारा वार्ता कर दस दिनों में कार्य करवाने व निस्तारण करवाने का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्यामू शुक्ला, हरिहर मास्टर, अखिलेश पंजाबी, विश्वपाल राठौर, बिक्रम गौतम, रामपाल, धनपाल आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार