बिजनेस को बनाना है फर्स्ट क्लास... ''ग्रो योर बिजनेस'' कार्यक्रम में दिए गए व्यापार बढ़ाने के टिप्स

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय में हुए ग्रो योर बिजनेसकार्यक्रम में सात बार के गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर मोटिवेशनल स्पीकर प्रो. दिनेश गुप्ता "आनंद श्री" ने व्यापारियों को व्यापार में गुणात्मक वृद्धि के तरीके बताए।

मोटिवेशनल स्पीकर ने टारगेट मार्केट, नो योर कस्टमर, गारंटी, वैल्यू, ,कस्टमर फीडबैक, सोशल प्रूफ, यूट्यूब, डिस्काउंट ऑफर पर फोकस पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अब आपका कंपटीटर पड़ोसी दुकानदार ही नहीं है, देश में बैठा कोई भी व्यापारी है, इसलिए आपको ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आना चाहिए। अपने स्टेट्स पर अपने प्रोडक्ट की जानकारी डालकर ऑनलाइन व्यापार की शुरुआत करें। प्रो. गुप्ता ने कहा यदि हम ग्राहकों को महत्व देंगे तो निश्चित वह हमारा नियमित ग्राहक बनेगा। ग्राहकों से फीडबैक भी अवश्य लें। उसे सोशल मीडिया के माध्यम से सोशल प्रूफ के रूप में अपने व्यापार में इस्तेमाल करें। उन्होंने व्यापारियों से ब्रांड बनाने पर जोर दिया।

उप्र. आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा वर्तमान में व्यापारियों के सामने अनेक प्रकार की चुनौतियां हैं। इसे लेकर संगठन अपनी जिम्मेदारी निभाने का काम कर रहा है। प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश मंत्री संदीप सिंह गौड़, शशिकांत शर्मा, नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, राजीव शुक्ला, संजय त्रिवेदी, प्रवेश जैन, रिजवान हैदर, मसीह उजमा गांधी, नितिन गुलाटी, विजय मिश्रा, अक्षय सिंह, दीपक भाटिया, सुनील मौर्या, मोहम्मद यासीन, संजय कुमार गुप्ता, प्रवीण मिश्रा आदि व्यापारी शामिल रहे।

संबंधित समाचार