अमेठी: जरूरतमंदों को राज्यमंत्री ने बांटे कंबल
अमेठी, अमृत विचार। जगदीशपुर के डाक बंगले में क्षेत्रीय विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री सुरेश पासी ने जरूरतमंद और निराश्रित लोगों में सैकड़ों कंबल बांटे। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रबुद्ध जन और भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे। राज्य मंत्री ने कहा जनता की सेवा ही मेरा प्रथम कर्तव्य है और जनता …
अमेठी, अमृत विचार। जगदीशपुर के डाक बंगले में क्षेत्रीय विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री सुरेश पासी ने जरूरतमंद और निराश्रित लोगों में सैकड़ों कंबल बांटे। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रबुद्ध जन और भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राज्य मंत्री ने कहा जनता की सेवा ही मेरा प्रथम कर्तव्य है और जनता की सेवा के लिए मैं सदैव तत्पर हूं। बताते चलें इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही ऐसे में कई गरीब लोग हैं जिनके पास ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं है ऐसे में उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री और क्षेत्र विधायक सुरेश पासी ने जनता और गरीबों की समस्या देखते हुए जरूरतमंदों में कंबल का वितरण किया।
उन्होंने कहा गरीबों की सेवा ही ईश्वर की सेवा है, कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रशासन द्वारा सभी प्रमुख चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। अगर कहीं पर अलाव नहीं जल रहा है, हमें सूचित करें वहां अलाव का प्रबंध कराएंगे।
