अयोध्या: नगर निगम के तीन साल पूरे, गिनाई उपलब्धियां
अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या नगर निगम को बने मंगलवार को तीन साल पूरे हो गए। नगर निगम के तीसरी वर्षगांठ पर राम नगरी अयोध्या के राम कथा पार्क में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नगर निगम की 3 साल की उपलब्धियां गिनाई गई और भावी योजनाओं को बताया गया गया। साथ ही 51 …
अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या नगर निगम को बने मंगलवार को तीन साल पूरे हो गए। नगर निगम के तीसरी वर्षगांठ पर राम नगरी अयोध्या के राम कथा पार्क में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नगर निगम की 3 साल की उपलब्धियां गिनाई गई और भावी योजनाओं को बताया गया गया। साथ ही 51 महिला सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि नगर निगम बनने के बाद ऐतिहासिक कार्य हुए है। अयोध्या को पयर्टन केन्द्र के रूप में विकसित करने के लिए विश्व स्तर के आर्किटेक्ट नक्शा बनाने में जुटे हैं।10-15 वर्षो में अयोध्या विश्व की सर्वोत्तम नगरी के रुप में स्थापित होगी।
रामनगरी अयोध्या के बाद फैजाबाद नगर व नगर निगम के जुड़ने वाले गांवो में अण्डरग्राउन्ड विद्युत लाईन की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि अंतराष्ट्रीय मानकों पर अयोध्या रेलवे स्टेशन का निर्माण हो रहा है। अयोध्या मण्डल के सभी स्टेशनों को मंदिर माडल के रुप में विकसित किया जाएगा। फैजाबाद जगदीशपुर फोर लेन मार्ग का निर्माण शुरु होने जा रहा है। यहां रिंग रोड़ निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारम्भ होगा।
महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि अयोध्या को एक अतुलनीय धार्मिक नगरी के रुप में विकसित करने का कार्य चल रहा है। गृहकर व जलकर का भुगतान आनलाईन किया गया है और जन शिकायतों के निस्तारण के लिए सिंगल विंडो सिस्टम स्थापित हुआ है।यातायात व्यवस्था के लिए इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक लाइट एवं ब्लिंकर की स्थापना की योजना पर काम जारी है।
स्वच्छता अभियान के तहत सभी 60 वार्डो में डोर टू डोर कूड़ा संग्रहण किया जा रहा है। नगर आयुक्त विशाल सिंह ने बताया कि अंतराष्ट्रीय स्तर की नव्य अयोध्या के निर्माण के लिए कन्सल्टेंट कम्पनी के आर्किटेक्ट विकास का खाका खीचेंगे। इसके लिए 24 तारीख को टेण्डर मांगा जाएगा। नगर निगम श्रद्धालुओं को एयरपोर्ट से रामलला के मंदिर तक विश्वस्तरीय ट्रांसपोर्ट की सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास में जुटा है। समारोह को महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा,जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर महंत राजकुमारदास, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, परमानंद मिश्रा, शैलेन्द्र कोरी, रामकुमार सिंह राजू तथा नगर निगम के पार्षद मौजूद रहे।
