Kanpur News : महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
कानपुर, अमृत विचार। भाई ससुरालवाले मकान बनवाने के लिए 20 लाख की मांग कर रहे है। आकर ले चलो, नहीं तो मार डालेंगे। मोबाइल पर बहन से यह बातें हुईं। जिसका जिक्र करते भाई रो पड़ा। उसने बताया कि जब वह बहन के ससुराल बर्रा पहुंचे तो बिस्तर पर संदिग्ध हालात में शव पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगमा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की। साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर परिजनों को शांत कराया।
बर्रा विश्व बैंक निवासी सागर पोरवाल की शादी 10 फरवरी 2020 को औरैया के पनहर गांव निवासी 28 वर्षीय श्रद्धा से हुई थी। जिसके दो बेटियां अक्षिता व यति है। श्रद्धा के पिता ज्ञानेंद्र कुमार पेशे से किसान हैं। भाई संदीप कुमार ने बताया धूमधाम से एकलौती बहन की शादी की थी।
आरोप है कि शादी के बाद से ही लगातार बहन के ससुरालीजन बहन को दहेज के लिए परेशान करने लगे थे। प्रताड़ित करने की शिकायत मिलने पर कई बार समझौता हुआ। संदीप ने बताया कि बीते कई दिनों से फिर बहन से अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। 20 लाख रुपये की डिमांग कर चार दिन पहले भी सागर ने बहन को मारापीटा था।
इसका पता चलने पर उन्होंने चार लाख रुपये दिए थे। उसके बाद भी लगातार बहन को मारपीट कर पैसे मांगर रहे थे। संदीप के अनुसार शनिवार रात करीब 10 बजे बहन ने फोन करके रोते हुए बताया कि भाई हमको ले जाओ, नहीं तो जिंदा नहीं बचेंगे। यह लोग मार डालेंगे। कह रहे है कि 20 लाख लाओं मकान बनवाना है।
इस पर बहन को शांत कराया और कहा कि रविवार सुबह घर आऊंगा। बहन के घर पहुंचते उससे पहले सुबह करीब छह बजे सागर ने फोन करके बताया कि तुम्हारी बहन अब नहीं रही। आकर उसका शव ले जाओ। खबर पाकर तत्काल परिजनों संग कानपुर के लिए रवाना हुए। बर्रा पहुंचने पर बहन का शव बिस्तर पर पड़ा पाया।
श्रद्धा का शव देखकर गुस्साए परिजनों ने पति सागर पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। पड़ोसियों से सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर परिजनों को शांत कराया और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बर्रा थाना प्रभारी ने बताया कि मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
ट्रेन के आगे कदूकर युवक ने दी जान
बिठूर में शराब पीकर पहुंचे युवक को मां ने फटकार दिया। सख्त लहजे में कहा कि आगे से नशा मत करना, वरना ठीक नहीं होगा। मां के सो जाने पर युवक देर रात घर से बाहर निकल गया और ट्रेन के आग कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। बगदौधी बांगर निवासी एकलौता बेटा 27 वर्षीय रवि रावत ने शनिवार देर रात ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
परिवार में मां ममता हैं। दो बहनों की शादी हो चुकी है। मां ने बताया कि बेटा मंधना स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। गलत संगत के कारण शराब का लती हो गया था। आएदिन शराब के नशे में घर आता था। नशे के कारण ही अक्सर पड़ोसियों से भिड़ जाता और घर में भी विवाद होता था। शनिवार रात को वह फैक्ट्री से घर लौटा तो शराब पीकर आया था। इस पर नाराजगी जताई।
बेटे से कहा कि आगे से शराब पीकर घर न आए। इसी बात से नाराज होकर बेटा देर रात घर से चला गया। जब वापस नहीं लौटा तो चिंता हुई। उसके दोस्तों को फोन करके जानकारी ली, लेकिन कुछ पता नहीं चला। देर रात मंधना चौकी की पुलिस ने बेटे के ट्रेन के आगे छलांग लगाने की खबर दी। खबर मिलने पर कोहराम मच गया। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बिठूर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि युवक शराब का लती था। मां की डाट से नाराज होकर यह कदम उठाया है।
