UP: कमर्शियल गैस की बिक्री को मिली हरी झंडी, जंग के चलते लगी थी रोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। ईरान, अमेरिका और इजराइल जंग के बावजूद सरकार ने कमर्शियल गैस की बिक्री के लिए हरी झंडी दे दी है। कामर्शियल गैस सिलेंडर न मिलने की खबर से होटल और रेस्टोरेंट संचालकों ने कारोबार बंद करने का मन बना लिया था। कुछ ने लकड़ी के चूल्हे और कोयले की भट्टियों पर काम करना शुरू कर दिया था।

लेकिन अब घरेलू गैस के साथ कमर्शियल गैस भी उपभोक्ताओं को मिलने लगी है। कुछ जगह गैस एजेंसी संचालक गैस देने में टाल-मटोल कर रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीति काम कर गई, ईरान ने फारस की खाड़ी से भारतीय जहाजों को गुजरने के लिए हरी झंडी दे दी है। भारत सरकार ने पिछले आठ दिन से कामर्शियल सिलेंडरों पर लगी रोक हटा ली है। इससे होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को बड़ी राहत मिली है। 

रविवार को सिविल लाइंस स्थित एक गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं को घरेलू गैस वितरित की गई। गैस मिलने से महिलाओं को बड़ी राहत मिली है। मुन्नी देवी ने बताया कि पिछले तीन दिन से गैस खत्म होने से काफी परेशानी हो रही थी लेकिन, आज उन्हें गैस सिलेंडर मिल गया है। नवनीत कौर ने बताया कि उन्होंने कई दिन पहले गैस बुक कराई थी लेकिन, रविवार को ओटीपी आने के बाद उन्होंने सिलेंडर ले लिया।

संबंधित समाचार