जलालाबाद: कंबल वितरण कर मनाया संस्थापक का जन्मदिन
अमृत विचार, जलालाबाद। आपका साथ हेल्पलाइन फाउंडेशन के सदस्यों ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष और संस्थापक का जन्मदिन क्षेत्र के लोगो मे कंबल वितरण कर मनाया। क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर में आपका साथ हेल्पलाइन फाउंडेशन के सदस्यों ने 50 गरीब, वृद्ध लोगों को कम्बलों का वितरण किया। एनजीओ के राष्ट्रीय सचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा ने …
अमृत विचार, जलालाबाद। आपका साथ हेल्पलाइन फाउंडेशन के सदस्यों ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष और संस्थापक का जन्मदिन क्षेत्र के लोगो मे कंबल वितरण कर मनाया। क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर में आपका साथ हेल्पलाइन फाउंडेशन के सदस्यों ने 50 गरीब, वृद्ध लोगों को कम्बलों का वितरण किया। एनजीओ के राष्ट्रीय सचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा ने प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर में नायब तहसीलदार धीरेश सिंह के साथ यह कंबल वितरण किया।
सचिव कुशवाहा ने बताया कि हमारे एनजीओ ने तय किया है कि सभी फाउंडर मेंबर अपना जन्मदिन समाजसेवा कर मनायेंगे। 20 दिसंबर 2020 को संस्था के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष बालकदास कुशवाहा का जन्मदिन था। जिसके उपलक्ष्य में कंबल वितरण किया गया है।
कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार जलालाबाद धीरेश सिंह ने आपका साथ हेल्पलाइन फाउंडेशन एनजीओ के जनहित कार्यो की प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी भट्टा व्यवसायी वीरन पाठक और मंच संचालन खेल शिक्षक विपिन अग्निहोत्री किया। इस दौरान एनजीओ के सदस्य अवधेश प्रताप सिंह, नौशाद खान, रामवीर भोजवाल, मुलायम सिंह, हरेराम सिंह गुर्जर, रूम सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे।
