यूपी में शिक्षा क्रांति का नया दौर: ‘स्कूल चलो’ अभियान तेज, डिजिटल कक्षाओं से गुणवत्ता में उछाल, रिक्त पदों को भरने के सख्त निर्देश

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने कहा कि ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत सभी बच्चों को आंगनबाड़ी, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में समय पर नामांकित किया जाए और ड्रॉपआउट रोकने के लिए विशेष कदम उठाए जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में पाठ्यपुस्तकों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

अपर मुख्य सचिव सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के मुख्य विकास अधिकारियों को शिक्षा विभाग की योजनाओं संबन्धी समीक्षा बैठक में संबोधित कर रहे थे। बैठक में उन्होंने प्रत्येक बच्चे का नामांकन सुनिश्चित करने, डिजिटल क्लासेस को प्रभावी बनाने और स्कूलों में समग्र शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर दिया।

विद्यालयों में रिक्त पदों को शीघ्र भरे

अपर मुख्य सचिव ने यह भी निर्देश दिया कि परियोजना अलंकार के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में रिक्त पदों को शीघ्र भरने तथा आवश्यक सामग्री की खरीद प्रक्रिया समय पर पूरी की जाए। इस समीक्षा बैठक में सभी अधिकारियों को स्पष्ट और समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए, ताकि प्रदेश के सभी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज