बरेली: 335 करोड़ का धान खरीदा, भुगतान की बारी आई तो खड़े किए हाथ
अमृत विचार, बरेली। धान खरीद एजेंसियां मंडल के किसानों का करीब 335 करोड़ रुपये दबाए बैठी हैं। 72 घंटे के भीतर किसानों का भुगतान करने के सरकारी दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। किसानों का कहना है दीपावली का त्योहार कब का निकल गया लेकिन मुश्किलें आज तक कम नहीं हुई हैं। वे बकाया भुगतान …
अमृत विचार, बरेली। धान खरीद एजेंसियां मंडल के किसानों का करीब 335 करोड़ रुपये दबाए बैठी हैं। 72 घंटे के भीतर किसानों का भुगतान करने के सरकारी दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। किसानों का कहना है दीपावली का त्योहार कब का निकल गया लेकिन मुश्किलें आज तक कम नहीं हुई हैं। वे बकाया भुगतान पाने के लिए क्रय एजेंसियों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
बता दें कि आरएफसी का अतिरिक्त चार्ज संभालने के बाद बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने सख्ती का दावा किया था। लापरवाही पर केंद्र प्रभारी से लेकर लेखपाल आदि पर कार्रवाई की गई लेकिन भुगतान को लेकर खरीद एजेंसियां अब भी गंभीर नहीं हैं। धान की सरकारी खरीद पर बिचौलिये अब भी हावी बताये जा रहे हैं। केंद्रों पर उन्होंने कब्जा कर रखा है। किसका धान केंद्रों पर तुलना है और किसका नहीं, यह सब बिचौलिये ही तय कर रहे हैं। हालांकि, अफसरों का कहना है कि किसानों का धान लगभग बिक चुका है। तमाम केंद्र बंद हो गये हैं। कुछ बड़े किसान जिन्होंने धान स्टाक कर रखा था सिर्फ वहीं केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।
इधर, किसानों का कहना है धान बेचकर वह खुद का ठगा महसूस कर रहे हैं। भुगतान पाने के लिए कोई 10 से 20 दिन से चक्कर लगा रहा है तो कोई थक हारकर खामोश बैठ गया है। यही वजह है कि आज भी मंडल के काफी किसानों का 335 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया चल रहा है। इधर, आरएमओ राममूर्ति वर्मा का कहना है कि भुगतान को लेकर एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि धान की खरीद होने के बाद किसानों का निर्धारित समय में भुगतान किया जाए।
मंडल में धान खरीद के बकाया की स्थिति(रुपये में)
जनपद केंद्र भुगतान अवशेष भुगतान
बरेली 138 34284.9 5937.0
बदायूं 37 3775.7 1002.2
पीलीभीत 163 39886.2 12592.4
शाहजहांपुर 197 60535.6 13968.8
योग 535 138482.36 33500.35
(नोट-आंकड़ा लाख रुपये में है।)
