सीतापुर : खेत में मिला महिला का शव, युवक पर लगा हत्या का आरोप, फंदा लगाकर आरोपी ने दी जान

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

सीतापुर। उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के थाना महोली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवकली में मंगलवार सुबह खेत में एक महिला का शव पड़ा मिला। पुलिस उपाधीक्षक महोली नागेंद्र चौबे ने बताया कि आज सुबह खेत में एक महिला का शव मिला है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि देवकली गांव के भारत ने हत्या की है।

इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि भारत ने भी आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक महिला और एक युवक का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

अपराध हिस्ट्रीशीटर आत्महत्या

रेउसा: उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के रेउसा क्षेत्र में ग्राम यूनियन पुरवा के पास मंगलवार सुबह एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस क्षेत्राधिकारी बिसंवा अमन सिंह ने बताया कि थाना रेउसा अंतर्गत यूनियन पुरवा निवासी हिस्ट्रीशीटर रामजीवन (42) का शव गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला। प्रथम दृश्टया प्रतीत होता है कि यह मामला आत्महत्या का है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

संबंधित समाचार