दिल्ली के पालम में आवासीय इमारत में लगी आग: दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर मौजदू, फंसे लोगों को बचाया गया 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह एक आवासीय इमारत में आग लग गई, जिसके बाद आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू किया गया। यहां एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। आग बुझाने और अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए दमकल के 30 वाहन मौके पर भेजे गए, हताहतों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली है। 

अधिकारी ने बताया कि पालम स्थित एक इमारत में एक घर पर आग लगने की सूचना सुबह सात बजे प्राप्त हुई थी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने कहा, ''एक आवासीय इकाई में आग लगने की सूचना मिली है और हमें आशंका है कि कुछ लोग अंदर फंसे हो सकते हैं।''

पुलिस और अन्य आपातकाल सेवाएं भी घनी आबादी वाले इलाके में बचाव कार्य में सहायता के लिए वहां मौजूद हैं। आग लगने के सटीक कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। 

ये भी पढ़ें  :
Lok Sabha Suspension: लोकसभा से 8 विपक्षी सदस्यों का निलंबन समाप्त, किरण रिजिजू ने रखा प्रस्ताव, सर्वदलीय बैठक में फैसला

संबंधित समाचार