विंध्याचल नवरात्र मेले की सुरक्षा करेगी यूपी ATS: AI कैमरों और ड्रोन से निगरानी, तीन हजार से अधिक पुलिस कर्मी रहेंगें तैनात

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में प्रसिद्ध विंध्याचल नवरात्र मेले की सुरक्षा व्यवस्था आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस ) के हवाले की गई है। मेले में कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) कैमरे लगाए जाएंगे। नवरात्र मेला गुरुवार भोर से शुरू होने जा रहा है। नौ दिन चलने वाले मेले के लिए सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन ने मेले की तैयारियां पूरी कर लेने का दावा किया है। पूरा मेला परिसर सीसी कैमरे के जद में होगा। ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी।

मेला सुरक्षा में अर्धसैनिक बल के जवानों के साथ तीन हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। होमगार्ड,पीआरडी ,यातायात पुलिस एवं फायर ब्रिगेड जवानों को भी लगाया गया है। आधुनिक उपकरणों से युक्त बम डिस्पोजल दस्ता एवं जल पुलिस के जवान मुस्तैद रेंहेगे । मां विन्ध्यवासिनी देवी के गर्भगृह में चरण छूने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह प्रतिबंध वीआईपी व्यक्तियों पर भी लागू किया गया है। 

साथ ही साथ पंडों, नाईयो और सफाईकर्मी के लिए डेस कोड में रहने के आदेश दिए गए हैं। दुकानदारों और वाहन स्टैंडो पर रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए गए हैं। नौ दिन तक चलने वाले मेले सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं । मेले को भव्य और दिव्य बनाने के लिए खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को यहां आये और मेला व्यवस्था की समीक्षा कर गए हैं। एक एक पावइंट का निरीक्षण कर आदेश निर्देश दे रखा है।

 व्यवस्था के सम्बन्ध में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र को 10जोन और 21सेक्टरों में बाटा गया है। सभी जोनो में जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेटो को तैनात किया गया है। मेला क्षेत्र में आवश्यकता से अधिक भीड़ एकत्र न हो सके इसके लिए जगह-जगह बैरियर लगाये गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में जिला पुलिस प्रमुख अर्पणा कौशिक ने बताया कि मेले में अर्धसैनिक बल के जवानों व सिविल पुलिस के अलावा जल पुलिस यातायात घुड़सवार पुलिस के अलावा खुफिया एजेंसी के जवान भी है। 

किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलग से व्यवस्था की गयी है। उन्होंने बताया कि इस बार सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से एटीएस के जवान मोर्चा संभालेंगे। यह टीम पूरे नवरात्र मेला सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी। उन्होंने बताया कि अतिसंवेदनशील स्थानों पर अतिसतर्कता बरती जा रही है।

श्रद्धालुओं से सद्भभावपूर्ण व्यवहार के लिए पुलिस कर्मियों ने ली शपथ। नवरात्र मेले में ड्यूटी पर तैनात किए गए सुरक्षा कर्मियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं ड्यूटी के दौरान श्रद्धालु दर्शनार्थियों के साथ विनम्र व्यवहार करे।साथ ही साथ साफ सुथरी वर्दी में अनुशासित रह कर अपने कर्तव्य एवं दायित्व का निर्वहन करेंगे। 

ये भी पढ़ें  : 
Navratri Special : डोली पर सवार होकर आएंगी माता, इस साल नवरात्र पर 72 वर्ष बाद अमावस्या और प्रतिपदा एक ही दिन 

 

संबंधित समाचार