गुजरात विधानसभा को बम की धमकी: बजट सत्र के बीच खाली कराया गया परिसर, मचा हड़कंप 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

गांधीनगर। गुजरात में बजट सत्र के तहत सदन की कार्यवाही शुरू होने से कुछ ही देर पहले बुधवार को विधानसभा परिसर में बम रखे होने की धमकी वाला ईमेल प्राप्त हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पीयूष वांडा ने बताया कि ईमेल में विधानसभा परिसर में बम रखे जाने का दावा किया गया, जिसके बाद सभी कर्मचारियों और विधायकों को परिसर खाली करने के लिए कहा गया। 

उन्होंने बताया कि बजट सत्र के तहत सदन की कार्यवाही सुबह नौ बजे शुरू होनी थी, लेकिन सुबह 8:45 बजे अधिकारियों को इस धमकी के बारे में पता चला। डीएसपी ने कहा, ''ईमेल के माध्यम से बम की धमकी की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और विस्फोटक पदार्थों की तलाश के लिए अभियान शुरू किया।'' उन्होंने बताया कि अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। 

ये भी पढ़ें  : 
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर बरसे US के बम : ईरान से मुक्त करायेगें ट्रंप, अमेरिकी सेना ने 5,000 पाउंड बम से किया हमला  
हवाई सफर करने वालो के लिए खुशखबरी!  भारत सरकार ने 60% उड़ान सीटों पर मुफ्त सीट चयन का दिया आदेश

संबंधित समाचार