Uttrakhand: इंस्टाग्राम पर फायरिंग का वीडियो वायरल, आर्म्स एक्ट में दर्ज हुई FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। इंस्टाग्राम आईडी में फायरिंग का वीडियो अपलोड करना युवक का भारी पड़ गया है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकमदा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार इंस्टाग्राम की एक आईडी में फायरिंग का एक वीडियों इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। इस पर पुलिस की साइबर टीम ने वीडियों की जानकारी जुटाई। पता चला कि आईडी नगर से सटे खत्याड़ी निवासी एक युवक की है। 

साथ ही जिस शस्त्र से फायर किया गया था उसका लाइसेंस भी नहीं मिला। मामले में पुलिस ने स्वंत संज्ञान लेते हुए धारानौला चौकी प्रभारी आनंद कश्मीरा ने कोतवाली में तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपी युवक रजत के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि शस्त्र कहा से आया और आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

संबंधित समाचार