मैनपुरी में दीवार ढहने से बड़ा हादसा, तीन लोगों की मौत, ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग   

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मैनपुरी। उत्त्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र में मकान की दीवार के साथ टिनशेड गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी, जिनमें दो बच्चे भी हैं। पुलिस के अनुसार कुरावली थाना क्षेत्र के आठपुरा गाँव में मंगलवार की रात एक मकान की दीवार टिनशेड के साथ गिर गई। टिन शेड के नीचे सो रही 40 वर्षीय रूबी,13 वर्षीय देवी और आठ वर्षीय दिलीप की मौत हो गयी। 

परिजनों के अनुसार रात में तेज आवाज के साथ दीवार गिरी, आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पँहुचे और मलबे से तीनों लोगों को बाहर निकाला। मलबे में दब जाने से तीनों की मौत हो गयी। घटना की सूचना पर राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पँहुच कर घटना की रिपोर्ट तैयार की। ग्रामीणों की माँग है कि मृतकों के परिजनों को दैवीय आपदा कोष से आर्थिक सहायता दी जाए। 

ये भी पढ़ें  : 
विंध्याचल नवरात्र मेले की सुरक्षा करेगी यूपी ATS: AI कैमरों और ड्रोन से निगरानी, तीन हजार से अधिक पुलिस कर्मी रहेंगें तैनात

संबंधित समाचार