Navratri Special : चैत्र शाकुम्भरी सिद्ध पीठ नवरात्रि मेला को लेकर व्यापक व्यवस्था, सहारनपुर में अस्थायी कंट्रोल रूम
सहारनपुर । उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में चैत्र शाकुम्भरी सिद्ध पीठ नवरात्रि मेला गुरुवार से शुरू होने जा रहा हैं और इसको लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किया है। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बुधवार बताया कि मेले पर निगरानी रखने के लिए एक अस्थायी कंट्रोल रूम भी बनाया गया हैं ताकि श्रृद्धालूओ को दर्शन करने में किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो।
उनके स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं के निदान के लिए समुचित इलाज के लिए एक अस्थायी अस्पताल भी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इस बार मेले में व्यवस्था बनाये रखने के लिए पर्याप्त प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) तथा नागरिक बलों को तैनात किया गया है।
इस बार सेक्टर तथा क्षेत्रीय व्यवस्था करते हुए मैजिस्ट्रेट तता पुलिस अधिकारियों की तैनाती कर दी गयी हैं। साथ ही साथ श्रद्धालूओ के लिए पेयजल, शौचालय व बैरीकैटिग की व्यवस्था की गयी हैं यातायात प्रबन्धकों के लिए पर्याप्त पार्किंग चिह्नित की गयी हैं। पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा लगाये गये हैं।
