ईद की नमाज पर पुराने शहर में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन: सुबह 6 बजे से नमाज समाप्ति तक लागू रहेगी व्यवस्था
लखनऊ, अमृत विचार: ईद-उल-फितर पर पुराने शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 20 या 21 मार्च की सुबह 6:00 बजे से नमाज खत्म होने तक ये बदलाव लागू रहेगा। डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने बताया कि ट्रैफिक के सुचारु संचालन के लिए कुछ रास्तों पर यातायात का बदलाव किया गया है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी नहीं होगी। इस दौरान किसी प्रकार की समस्या आने पर ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।
इधर से वाहन नहीं जा सकेंगे
- सीतापुर रोड से आने वाले वाहन डालीगंज रेलवे क्रांसिग तिराहे से पक्के पुल (टीले वाली मस्जिद) की तरफ।
- पक्का पुल खदरा साइड तिराहा से वाहन पक्का पुल (टीले वाली मस्जिद) की तरफ।
- हरदोई रोड/बालागंज से बड़े इमामबाड़े व टीले वाली मस्जिद के तरफ।
- कोनेश्वर चौराहे से बड़ा इमामबाड़ा, टीले वाली मस्जिद की तरफ।
- नींबू पार्क (रूमीगेट चौकी) चौराहे से बड़ा इमामबाड़ा व टीले वाली मस्जिद की तरफ।
- नींबू पार्क ओवरब्रिज से रूमी गेट की तरफ।
- चौक तिराहा से नींबू पार्क (रूमी गेट चौकी) चौराहा की तरफ।
- मेडिकल क्रास (कमला नेहरू) चौराहे से फूलमंडी, खुन-खुन जी गर्ल्स कालेज, नींबू पार्क चौराहे की तरफ।
- शाहमीना तिराहे से पक्का पुल (टीले वाली मस्जिद) की तरफ।
- डालीगंज पुल चौराहे से सीतापुर रोड की तरफ जाने वाली बस व अन्य वाहन पक्का पुल की तरफ।
- शाहमीना तिराहे से कैसरबाग होते हुए हरदोई रोड की तरफ जाने वाली रोडवेज, सिटी बस पक्का पुल, बड़ा इमामबाड़ा की तरफ।
- एवरेडी तिराहे से मिल एरिया की ओर बडे़ वाहन/कार्मिशियल वाहन।
- नाका से ऐशबाग की ओर नमाज में सम्मिलित होने वाले वाहनों के अलावा अन्य वाहन नहीं जाएंगे।
- यहियागंज वाटर वर्क्स रोड की ओर से ऐशबाग ईदगाह की ओर नमाजियों केअलावा अन्य वाहन नहीं जाएंगे।
- रकाबगंज पुल चौराहे से वाहन नक्खास या यहियागंज की ओर।
- ऐशबाग पुल के नीचे नाका की तरफ से वाहन ऐशबाग ओवरब्रिज होते हुए ईदगाह की ओर।
- राजेंद्र नगर चौराहे से वाहन ऐशबाग ओवरब्रिज से ईदगाह की ओर।
- बाबूलाल हलवाई व मास्टर कन्हैया लाल रोड से ईदगाह की ओर।
इधर से जाएं
- डालीगंज क्रासिंग ओवरब्रिज से बाएं मुड़कर चौराहा नं-आठ निरालानगर से आईटी चौराहा की ओर।
- बंधा रोड या नया पुल से होकर।
- वाहन कोनेश्वर मंदिर चौराहे से दाएं चौक चौराहा, मेडिकल कालेज चौराहा होकर।
- वाहन कोनेश्वर मंदिर चौराहे से चौक चौराहा, मेडिकल क्रास (कमला नेहरू), शाहमीना तिराहा या नींबू पार्क (रूमी गेट चौकी) चौराहे से नया पुल होकर।
- वाहन कोनेश्वर चौराहा या नींबू पार्क के पीछे नया पुल होकर।
- वाहन ठाकुरगंज होकर।
- वाहन मेडिकल क्रास (कमला नेहरू) होकर।
- वाहन चौक चौराहा, कोनेश्वर चौराहा होक।
- वाहन मेडिकल कालेज या डालीगंज पुल, आईटी होकर।
- वाहन आईटी, कपूरथला, पुरनिया होकर।
- रोडवेज व सिटी बस शाहमीना तिराहे से बाएं मेडिकल कालेज, चौक चौराहा, कोनेश्वर चौराहा होकर।
- वाहन मवैया ओवरब्रिज/लंगड़ा फाटक ओवरब्रिज, राजाजीपुरम होकर।
- वाहन रकाबगंज पुल/नत्था तिराहा, मवैया होकर।
- अन्य वाहन यहियागंज तिराहा से नक्खास तिराहा होकर।
- वाहन नाका या मेडिकल काॅलेज होकर ।
- वाहन ऐशबाग पुल के नीचे से ही वापस मोतीनगर होकर।
- वाहन मोतीनगर होते हुए ।
- बाबूलाल हलवाई चौराहा से होकर।
यहां नामाजियों के ही जाएंगे वाहन
- मिल एरिया से बुलाकी अड्डा की तरफ तुलसीदास मार्ग पर।
- बुलाकी अड्डा तिराहे से लाल माधव (हैदरगंज) की ओर।
- लाल माधव तिराहा (हैदरगंज) से ईदगाह की तरफ।
- यहियागंज से ईदगाह ऐशबाग की तरफ।
इधर वाहनों पर पूरी तरह रहेगा प्रतिबंध
- गूंगा-बहरा व रस्तोगी इंटर कालेज (कपूर मोर्टस) तिराहे से ऐशबाग ईदगाह की ओर।
- पीली कालोनी के अंदर से ऐशबाग ईदगाह की तरफ।
- एसएन मिश्रा द्वार तिराहे से ईदगाह की ओर।
- मोतीझील कालोनी से ऐशबाग ईदगाह की तरफ।
- अंजुमन चौराहा से ऐशबाग ईदगाह की ओर।
