साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश : पुलिस महानिदेशक ने थपथपाई मिर्जापुर पुलिस की पीठ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा ने मिर्जापुर में साइबर गिरोह के आठ सदस्यों की गिरफ्तारी के लिये जिले की पुलिस की पीठ थपथपाई है। दरअसल, मिर्जापुर पुलिस ने लालगंज थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले डीसीएम में छिपा कर ले जा रहे 11,605 पुराने और खराब मोबाइलों को बरामद कर अंतरराज्यीय साईबर ठग गिरोह के आठ सदस्यों को धर दबोचा था।

प्रदेश पुलिस प्रमुख ने जिले की पुलिस की प्रशंसा करते हुए एक लाख रुपए नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। गौरतलब है कि जिले की लालगंज,एसओजी व सर्विलांस टीम ने 17 मार्च शाम को वाराणसी जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित तेंदुई टोल प्लाजा के पास से एक डीसीएम को पकड़ा। जिसमें 11,605पुराने खराब और चोरी के मोबाइल बरामद किए गए।

साइबर ठगी में संलिप्त आठ आरोपियों को गिरफतार किया। जिसमें बिहार राज्य के मोहम्मद अनारुल,मो अहमद ,मो हसन,मो सफिक, रहमान, और साबीर आलम है। ये सभी हैदराबाद में रहकर वहां गांव से लेकर शहर तक पुरानी खराब को खरीदते थे। चोरी करके बिहार ले जा रहे हैं। पुलिस ने डेरा रिकबर कर ठगों को डेटा बेचने वाला गिरोह बताया है। डीजीपी द्वारा पुरस्कृत होने पर टीम के सदस्य प्रफुल्लित है। साइबर से जुड़ी यह कार्यवाही प्रदेश में सबसे बड़ी है। 

संबंधित समाचार