नव संवत्सर पर पहली बार बदला गया राममंदिर का धर्म ध्वज, साल में दो बार बदला जाएगा ध्वज
अयोध्या, अमृत विचार। नव संवत्सर पर राममंदिर के 201 फिट ऊंचे स्थापित धर्म ध्वज को पहली बार बदलते हुए वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ नवीन ध्वज आरोहित किया गया। विवाह पंचमी के मुहूर्त पर 25 नवंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा राम मंदिर के शिखर पर रेशम के धागे से बने ध्वज का आरोहण किया गया था।
इस ध्वज को खास तौर पर अहमदाबाद में बनाया गया था। इस केसरिया रंग के ध्वज में कोविदार वृक्ष, सूर्य और ॐ अंकित किया गया है। राम मंदिर ट्रस्ट के आमंत्रित सदस्य व धार्मिक समिति के सदस्य गोपाल जी राव ने शनिवार को बताया कि पहली बार जिस तरह 25 नवंबर को सेना के जवानों ने आधुनिक तकनीकी का प्रयोग करते हुए ध्वज को चढ़ाने का कार्य किया था।
उसे पूरी दुनिया देखा था। इसी तरह नव संवत्सर के शुभ मुहूर्त पर नए ध्वज को आरोहित किया गया है। राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ.अनिल मिश्रा ने कहा कि राम मंदिर के इस ध्वज की मर्यादा और व्यवस्था को देखते हुए वषर् में दो बार बदले जाने का निर्णय लिया गया है।
