लखनऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ: लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र के निशातगंज इलाके में एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घटना शनिवार की है और महिला की पहचान निर्मला देवी (69) के रूप में हुई है।

पुलिस ने शनिवार देर रात जारी एक बयान में कहा, ''महिला की गर्दन पर एक हल्का निशान देखा गया। शरीर पर कोई अन्य स्पष्ट चोट के निशान नहीं थे।'' इसमें कहा गया कि महिला अपने बेटे, बहू, एक पोते और दो नाबालिग पोतियों के साथ रहती थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त (मध्य) सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

साक्ष्य जुटाने के लिए एक फॉरेंसिक/फील्ड यूनिट टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और सभी पहलुओं से मामले की गहन जांच की जा रही है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

अधिकारी आत्महत्या मामला: पंजाब के पूर्व मंत्री भुल्लर, उनके पिता समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज 
पीएम मोदी ने रचा इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने का बनाया रिकॉर्ड, सिक्किम के पूर्व CM पवन चामलिंग को छोड़ा पीछे 
दिल्ली में आसमान साफ रहने, अधिकतम तापमान 30 डिग्रेी सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान 
राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी और सीएम योगी समेत कई नेताओं ने बिहार स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं, बताया बिहार का स्वर्णिम इतिहास
पश्चिम एशिया युद्ध और रुपये की कमजोरी से खाद्य तेल-तिलहन महंगे, जानें तेल बाजार का पूरा हाल