Bareilly: ठेकेदारी के नाम पर निवेश करना पड़ा महंगा...39 लाख डकारे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर क्षेत्र में खुद को रक्षा विभाग का ठेकेदार बताने वाले शातिर ने अपनी फर्म में पार्टनरशिप और मुनाफे का लालच देकर युवक को 39 लाख रुपये की चपत लगा दी। थाने में सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित ने एसएसपी अनुराग आर्य से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर इज्जतनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

नैनीताल रोड निवासी गिरीश बाबू के मुताबिक सुरेश शर्मा नगर निवासी गौरव अग्रवाल ने खुद को ''''तेजस ट्रेडर्स'''' का मालिक और बड़ा ठेकेदार बताकर उनसे संपर्क किया था। गौरव ने उन्हें विश्वास दिलाने के लिए अपनी साइट्स दिखाईं। फरवरी 2025 को आरोपी ने बरेली कैंट में एक बड़े टेंडर की सप्लाई के नाम पर रुपयों की कमी बताई और झांसा दिया कि यदि वह 30 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो उन्हें फर्म में 25 प्रतिशत का लाभांश और पार्टनरशिप दी जाएगी। 

उसके मुताबिक आरोपी के जाल में फंसकर 10 मार्च 2025 को आरटीजीएस के जरिए 30 लाख रुपये गौरव की फर्म के खाते में ट्रांसफर कर दिए। आरोपी ने अधिकारियों से मिलने और काम आगे बढ़ाने के नाम पर किस्तों में नौ लाख रुपये नकद भी ऐंठ लिए। आरोप है कि जब गौरव से पार्टनरशिप के कागजात मांगे तो वह टालमटोल करने लगा। जब रकम वापस मांगी तो वह मुकर गया और जान से मारने की धमकी दी । आरोपी गौरव ने अपना पुराना आवास भी बदल लिया और उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया।

 

संबंधित समाचार