UP Weather News: 5-6 दिनों में 10 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, तीखी धूप से तापमान 30.3 डिग्री पहुंचा

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : शहर का पारा 5-6 दिनों में करीब 10 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ेगा। 20 मार्च को अचानक मौसम में बदलाव और जोरदार बारिश से अधिकतम तापमान 35 डिग्री से गिरकर 23.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

रविवार को सुबह बादल और दिन में तीखी धूप से अधिकतम तापमान करीब 4 डिग्री बढ़कर 30.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम था।

न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा जो सामान्य के करीब है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने के साथ मौसम साफ होने से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी शुरू हो गई है। मौसम में नमी के कारण सुबह कहीं-कहीं धुंध रहेगी और धूप निकलने के बाद छंट जाएगी।

 

संबंधित समाचार