DPC-ACP मामलों में देरी पर नाराजगी, राज्य कर अधिकारी सेवा संघ ने प्रमुख सचिव को भेजा पत्र

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश राज्य कर अधिकारी सेवा संघ ने विभाग में लंबित डीपीसी (पदोन्नति) और एसीपी मामलों को लेकर प्रमुख सचिव से शीघ्र निस्तारण की मांग की है। संघ के अध्यक्ष दिव्येन्दु शेखर गौतम और महासचिव सुशील कुमार गौतम कहा है कि पदोन्नति और वित्तीय लाभ से जुड़े मामलों के लंबित रहने से उनमें असंतोष की स्थिति बन रही है।

पत्र में बताया गया कि वर्ष 2025-26 में कई पदों पर डीपीसी हो चुकी है, लेकिन डीसी से आईसी, एसी से डीसी और सीटीओ से एसी पदों पर पदोन्नति अभी लंबित है। संघ के अनुसार, एसीपी के विभिन्न चरणों के मामले भी लंबे समय से अटके हैं, जिससे वित्तीय लाभ नहीं मिल पा रहा। खासकर एसी से डीसी पदोन्नति की फाइल 28 तारीख से लंबित होने पर नाराजगी जताई गई है। संघ ने प्रमुख सचिव से आग्रह किया है कि इन मुद्दों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं, ताकि लंबित मामलों का शीघ्र समाधान हो सके और अधिकारियों को उनका वैध अधिकार मिल सके।

संबंधित समाचार