बाराबंकी: भाजपा विधायक और जिलाध्यक्ष ने मंदिर में की पूजा-अर्चना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। रामसनेहीघाट को नगर पंचायत बनाए जाने की घोषणा के बाद बुधवार को विधायक सतीश शर्मा व जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव का क्षेत्र में नागरिकों ने स्वागत करते हुए उनके काफिले पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। नगर पंचायत की सीमा पर स्थित तिरुपति फिलिंग स्टेशन के पास विधायक व जिलाध्यक्ष का स्वागत क्षेत्र …

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। रामसनेहीघाट को नगर पंचायत बनाए जाने की घोषणा के बाद बुधवार को विधायक सतीश शर्मा व जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव का क्षेत्र में नागरिकों ने स्वागत करते हुए उनके काफिले पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। नगर पंचायत की सीमा पर स्थित तिरुपति फिलिंग स्टेशन के पास विधायक व जिलाध्यक्ष का स्वागत क्षेत्र के लोगों ने फूल माला पहना कर किया।

इसके बाद दोनों नेताओं ने भिटरिया स्थित हनुमानगढ़ी बजरंगबली का दर्शन करके पूजा अर्चना की। बीजेपी विधायक सतीश शर्मा तथा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव के स्वागत का जो सिलसिला सीमा पर से शुरू हुआ वह लगातार दर्जनों जगह पर चलता रहा। भिटरिया चौराहे पर मंडल अध्यक्ष विवेक तिवारी, पंडित भैरव तिवारी, कमलेश वर्मा ने किया।

सुमेरगंज स्थित बूढ़े हनुमान मंदिर पर दर्शन के उपरांत सुमेरगंज के दीपक कसौधन, चंदन, सुरेंद्र, विनीत श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, मोंटी जैन, जेपी वर्मा ने किया। तहसील मुख्यालय पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पिंटू वर्मा, राकेश वर्मा, प्रदीप कुमार वर्मा ने सैकड़ों लोगों के साथ उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं ने कल्याणी तट पर स्थित बाबा रामसनेही दास मंदिर पर माथा टेक कर नवनिर्मित नगर पंचायत रामसनेहीघाट का सर्वांगीण विकास कराने का संकल्प लेते हुए पूजन अर्चन किया। विधायक सतीश शर्मा तथा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव को स्थानीय नागरिकों ने बधाई देते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया। कई दशकों से की जा रही मांग जिलाध्यक्ष और विधायक के प्रयास से पूरी हो गई।

नगर पंचायत के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए नागरिकों ने रामसनेहीघाट प्रेस क्लब के अध्यक्ष रामबाबू मिश्र तथा सचिव राकेश श्रीवास्तव के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर पत्रकार भोला नाथ मिश्र, अमर बहादुर सिंह, अजय तिवारी, शिव शंकर तिवारी, राघवेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, कुलदीप जायसवाल, राजेश श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव,अनुराग मिश्र, पुनीत मिश्र सहित दर्जनों लोगों ने प्रेस क्लब के साथ ही विधायक व जिला अध्यक्ष को बधाई दी।

संबंधित समाचार