IPL 2026: CSK को लगा बड़ा झटका, धोनी हुए चोटिल, जानें कितने मैचों में बाहर रहेंगे थाला
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को आईपीएल 2026 शुरू होने से ठीक पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी काफ स्ट्रेन (पिंडली की मांसपेशी चोट) के कारण शुरुआती मैचों से बाहर हो गए हैं। टीम प्रबंधन के आधिकारिक बयान के मुताबिक, धोनी रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं और पहले दो हफ्तों में मैदान पर नहीं उतर सकेंगे।
https://twitter.com/ChennaiIPL/status/2037749077728010360?s=20
कितने मैच मिस करेंगे धोनी?
चोट की प्रकृति को देखते हुए धोनी शुरुआती 3 से 4 मैच मिस करने की संभावना है। CSK का शुरुआती शेड्यूल इस प्रकार है:
- 30 मार्च: राजस्थान रॉयल्स (गुवाहाटी)
- 3 अप्रैल: पंजाब किंग्स (चेन्नई)
- 5 अप्रैल: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (बेंगलुरु)
- 11 अप्रैल: दिल्ली कैपिटल्स (चेन्नई)
धोनी की वापसी 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में हो सकती है।
CSK के लिए क्यों है बड़ा नुकसान?
44 वर्षीय धोनी अब कप्तान नहीं हैं, लेकिन उनकी मौजूदगी टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। विकेटकीपिंग में अनुभव, डेथ ओवरों में फिनिशिंग और युवा खिलाड़ियों को गाइड करने में धोनी का योगदान अनमोल है। उनकी अनुपस्थिति में टीम की बैटिंग और फील्डिंग दोनों पर असर पड़ने की आशंका है।
धोनी पिछले कई सीजन्स से घुटने की समस्या से जूझ रहे हैं। 2023 में उन्होंने सर्जरी भी कराई थी। चूंकि वह अब केवल आईपीएल ही खेलते हैं, इसलिए फिटनेस बनाए रखना उनके लिए चुनौतीपूर्ण हो गया है। पिछले सीजन में उन्होंने 14 मैच खेलते हुए निचले क्रम में अहम फिनिशिंग रोल निभाया था।
https://twitter.com/ChennaiIPL/status/2037158115356103138?s=20
विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी किस पर?
धोनी की गैरमौजूदगी में CSK को प्लेइंग-11 में बदलाव करना पड़ेगा। टीम के पास विकेटकीपिंग के अन्य विकल्प उपलब्ध हैं। संजू सैमसन का खेलना लगभग तय माना जा रहा है। इसके अलावा उर्विल पटेल और कार्तिक शर्मा भी विकेटकीपिंग कर सकते हैं। प्रैक्टिस सेशन्स में संजू और उर्विल को विकेटकीपिंग करते देखा गया है।
इस प्लेइंग-11 में बैटिंग डेप्थ अच्छी दिख रही है। उर्विल पटेल घरेलू टी20 क्रिकेट में कई रिकॉर्ड बना चुके हैं, जबकि संजू सैमसन मिडिल ऑर्डर को मजबूती देंगे। धोनी प्रैक्टिस के दौरान उर्विल और कार्तिक को विकेटकीपिंग के गुर सिखाते भी नजर आए थे।
राहत की खबर
अच्छी बात यह है कि धोनी पूरे सीजन से बाहर नहीं हैं। रिहैब पूरा होने के बाद वह टीम में वापसी करेंगे। CSK प्रबंधन ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा है- “जल्दी ठीक हो जाओ, थाला!”
11.png)
धोनी की चोट CSK की शुरुआती रणनीति को प्रभावित जरूर करेगी, लेकिन टीम के पास अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है। अब देखना होगा कि बिना धोनी के CSK शुरुआती मैचों में कैसा प्रदर्शन करती है।
सीएसके की नई संभावित प्लेइंग-11
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद।
