Moradabad: आज से फिर करवट लेगा मौसम, एक अप्रैल तक बारिश का अनुमान

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले दिनों प्रदेश में बूंदाबांदी के साथ हुई हल्की वर्षा के कारण अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान में औसतन 3-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। 

मौसम विभाग के अनुसार इसका प्रभाव समाप्त होने से 28-29 मार्च के दौरान अधिकतम तापमान में लगभग इतनी ही वृद्धि के बाद आगामी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से फिर 3-6° डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की सम्भावना है।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आपदा विशेषज्ञ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 29 मार्च देर शाम/रात से प्रदेश में वर्षा का अगला दौर आरम्भ होकर महीने के अन्त तक जारी रहने की संभावना है। मौसम तंत्रों के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में भी 2-4°डिग्री सेल्सियस के त्वरित उतार चढ़ाव जारी रहने की संभावना जताई गई है।

 

संबंधित समाचार