सीतापुरः जब पेड़ से होने लगी 500 के नोटों की बारिश…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। रजिस्ट्री करवाने आये बुजुर्ग का रुपयों से भरा बैग लेकर बंदर पेड़ पर चढ़ गया और बैग से नोट निकालकर फेंकने लगा। पेड़ से 500 के नोटों की बारिश होते देख वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों के शोर मचाने पर उसके पास से बैग छूटकर नीचे गिर गया। बंदर के नोटों की एक गड्डी …

सीतापुर। रजिस्ट्री करवाने आये बुजुर्ग का रुपयों से भरा बैग लेकर बंदर पेड़ पर चढ़ गया और बैग से नोट निकालकर फेंकने लगा। पेड़ से 500 के नोटों की बारिश होते देख वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों के शोर मचाने पर उसके पास से बैग छूटकर नीचे गिर गया। बंदर के नोटों की एक गड्डी फाड़कर फेंकने के दौरान वह भी नीचे गिर गई। लोगों ने पैसे उठाकर बुजुर्ग को दे दिए।

खैराबाद थाना क्षेत्र के कासिमपुर निवासी भगवानदीन मंगलवार को विकास भवन स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में अपनी एक जमीन की बिक्री करने आया था। जिसमें उसे चार लाख रुपए मिले थे। जमीन की बिक्री के बाद रुपयों को लेकर भगवानदीन एक पेड़ के नीचे बैठा हुआ था, तभी बंदरों का झुंड पहुंच गया। भगवानदीन कुछ समझ पाता, इससे पहले एक बंदर बैग में खाना समझ कर उसे लेकर पेड़ पर चढ़ गया।

भगवानदीन के शोर मचाने पर रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर एकत्र लोग शोर मचाने लगे। इसी बीच बंदर ने भगवानदीन के बैग को किसी तरह से खोल लिया। इस दौरान बंदर के हाथ से रुपयों से भरा बैग नीचे गिर गया, लेकिन एक 500 की गड्डी उसके हाथ में ही रह गई। जिसे वह फाड़कर फेंकने लगा। इसी दौरान हो हल्ला होने पर वह गड्डी भी नीचे गिर गई। बंदर द्वारा फेंके गए रुपये व गड्डी लोगों ने बुजुर्ग को दे दी। बताया जाता है कि इस दौरान बंदर द्वारा करीब 12 हजार के नोट फाड़ दिए गए।

संबंधित समाचार