हल्द्वानी: अधिकारी कोरोना पॉजिटिव, जल संस्थान दो दिन बंद
अमृत विचार, हल्द्वानी। जल संस्थान के मुख्य वैयक्तिक अधिकारी कोरोना पॉजीटिव होने के बाद अधिशासी अभियंता ने दो दिन के लिए जल संस्थान कार्यालय बंद कर दिया है। एहतियात के तौर पर बुधवार को पूरे कार्यालय को सेनेटाइज कराया गया है। बुधवार को जल संस्थान के मुख्य वैयक्तिक अधिकारी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आई। इसमें …
अमृत विचार, हल्द्वानी। जल संस्थान के मुख्य वैयक्तिक अधिकारी कोरोना पॉजीटिव होने के बाद अधिशासी अभियंता ने दो दिन के लिए जल संस्थान कार्यालय बंद कर दिया है। एहतियात के तौर पर बुधवार को पूरे कार्यालय को सेनेटाइज कराया गया है।
बुधवार को जल संस्थान के मुख्य वैयक्तिक अधिकारी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आई। इसमें वह कोरोना पॉजीटिव पाए गए। इसके चलते जल संस्थान के अधिशासी अभियंता विशाल कुमार सक्सेना ने तत्काल पूरे कार्यालय को सेनेटाइज कराया। इसके साथ ही उन्होंने दो दिन तक कार्यालय बंद करने के आदेश दिए। जल संस्थान कार्यालय गुरुवार तक बंद रहेगा।
दो दिन न बिल जमा होंगे, न होगी शिकायत
मुख्य वैयक्तिक अधिकारी कोरोना पॉजीटिव होने के चलते कार्यालय दो दिन के लिए पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। इस दौरान न बिल जमा होंगे और न ही शिकायत दर्ज की जाएगी। शुक्रवार से ही सेवाएं संचालित होंगी।
