बम धमकी देने वाला गिरफ्तार : दिल्ली पुलिस ने मैसूरु के व्यक्ति को दबोचा, स्कूलों-सरकारी कार्यालयों को 1000 से ज्यादा बार भेजे मेल  

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने कर्नाटक के मैसूरु से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकियां देने का आरोप है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

आरोपी की पहचान 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस के रूप में हुई है। अधिकारियों के अनुसार, उसे शनिवार को दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत उसके किराए के मकान से गिरफ्तार किया गया। 

हाल ही में दिल्ली उच्च न्यायालय, विधानसभा और कई शैक्षणिक व सरकारी संस्थानों को धमकी भरे संदेश भेजे जाने की बढ़ती घटनाओं के बीच यह गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने बताया कि लुइस स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई कर चुका है और बेंगलुरु का निवासी है। 

वह फिलहाल बेरोजगार है और अपनी मां के साथ रहता है, जो एक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि वह मानसिक तनाव में हो सकता है। 

शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने ईमेल और अन्य संचार माध्यमों के जरिए देशभर में 1,100 से अधिक धमकी भरे संदेश भेजने की बात कबूल की है।" पुलिस के अनुसार, इन धमकियों के बाद विभिन्न राज्यों में कई प्राथमिकी दर्ज की गई थीं।

ये भी पढ़ें : 
सबसे अधिक मातृ मृत्यु दर वाले देशों में शामिल भारत: The Lancet की रिपोर्ट में खुलासा, जानिए क्या कहता है 2023 का डाटा

संबंधित समाचार