हिमंता बिस्वा सरमा ने ली असम CM पद की शपथ, NDA की भारी जीत के बाद दूसरी बार बने मुख्यमंत्री

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

गुवाहाटी: असम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और NDA गठबंधन की शानदार जीत के बाद हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 

राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने सुबह 11:45 बजे हिमंता बिस्वा सरमा और उनके मंत्रिमंडल के चार सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

शपथ लेने वालों में पूर्व केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली, असम गण परिषद (AGP) के अध्यक्ष अतुल बोरा, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) के चरण बोरो और BJP विधायक अजंता नेओग शामिल हैं। 

विधानसभा चुनाव में NDA ने 102 सीटों पर विजय हासिल की थी, जिसमें BJP ने अकेले 82 सीटें जीतीं। 

बीजेपी के वरिष्ठ नेता रणजीत दास को असम विधानसभा का नया स्पीकर चुना गया है। 

हिमंता बिस्वा सरमा ने शपथ ग्रहण के बाद आज ही अपनी पहली कैबिनेट बैठक भी बुलाई है। शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय और राज्य स्तर के प्रमुख नेता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार