Bareilly:बिजली विभाग का गोदाम हुआ धुआं-धुआं...आग से हजारों पुराने मीटर जलकर राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बिजली विभाग के रामपुर बाग स्थित गोदाम में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब गोदाम से धूं-धूं कर आग की लपटे निकलने लगीं। आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। जिसके बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।

मंगलवार सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र रामपुर गार्डन स्थित बिजली विभाग के गोदाम से आग की लपटे निकलने शुरू हुईं तो आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बताया जा रहा कि गोदाम हजारों पुराने बिजली मीटरों से भरा था। किसी तरह सूखे पत्तों से निकली चिंगारी गोदाम तक पहुंची और अंदर रखे पुराने मीटरों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग की लपटे निकलने लगीं और सब धुआं-धुआं हो गया।

इसी अफरा तफरी के बीच फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु सिंह के मुताबिक गोदाम में बिजली कनेक्शन भी नहीं था। फिलहाल इस बात की जांच की जा रही है कि गोदाम में आग कैसे लगी।

संबंधित समाचार