कन्नौज में पुलिस मुठभेड़: बच्ची का अपहरण करने वाला गिरफ्तार, क्रॉस फायररिंग में घायल हुआ आरोपी
कन्नौज, अमृत विचार। यूपी के कन्नौज में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डुडवा बुजुर्ग में घर से बाहर खेल रही 4 वर्षीय बच्ची का युवक ने अपहरण कर लिया था और इसके बाद पुलिस की कड़ी नाकेबंदी को देखते हुए बच्ची को घायल अवस्था में बोरे में डाल कर गांव के किनारे झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गया था। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
जहा गांव में मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। गुरुवार की सुबह करीब 6:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि बालिका का अपहरण करने वाला अकील निवासी डुडवा बुजुर्ग गांव के निकट बाईपास पर खड़ा है। कोतवाल अजय कुमार अवस्थी सर्विलांस टीम प्रभारी त्रदीप सिंह यादव कस्बा चौकी प्रभारी दीपक चौधरी समधन चौकी प्रभारी दीपक कुमार भारी पुलिस वल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस को देखते ही अकील ने उन पर अवैध तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। और पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल को पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया जहां से उसे जिला का रेफर कर दिया गया। पुलिस ने 315 बोर का तमंचा और कई कारतूस बरामद किए हैं। उसके मोबाइल में यूट्यूब से लोड की गई असली कमेंट्स भी मिले हैं।
