पीलीभीत: पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ा गोमांस तस्कर, पैर में लगी गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बीसलपुर, अमृत विचार। चौसरा नहर के पास गोकशी की घटनाओं को अंजाम देने वाले पशु तस्कारों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से एक गोमांस तस्कर घायल हो गया। उसे सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले में कार्रवाई में जुटी है। 

बता दें कि बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में बीते दिनों चौसरा नहर के पास गोकशी की घटनाएं अंजाम दी गई थी। तस्कर गोवंश की हत्या करने के बाद मांस तस्करी को ले गए थे।अवशेष मिलने पर स्थानीय पुलिस ने पहले मामले को दबाने की कोशिश की। अवशेष पुराने होने का तर्क दिया जाता रहा। इसे लेकर विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर विरेाध भी दर्ज कराया था। दो मुकदमे गोकशी को लेकर दर्ज किए गए थे।  हल्का प्रभारी को भी निलंबित कर दिया गया था।  बताते हैं कि गुरुवार देर रात पुलिस ने गोकशी की सूचना पर कार्रवाई की। इस दौरान तस्करों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। जिसके बाद एक तस्कर घायल हुआ, जिसे पुलिस ने धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी तस्कर मोहल्ल ग्यासपुर निवासी वाजिद पुत्र नत्थू को सीएचसी बीसलपुर ले जाया गया।वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस मामले में कार्रवाई में जुटी है।

संबंधित समाचार