मुरादाबाद : चौधरी चरण सिंह के बताएं मार्ग पर चलकर आगे बढ़ें किसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। किसान पूर्व प्रधानमंत्री चौ.चरण सिंह के बताएं मार्ग पर चलकर आगे बढ़ें। अन्नदाताओं को सम्मान देना हमारी जिम्मेदारी है। चौ.चरण सिंह किसान के घर में पैदा होकर प्रधानमंत्री के पद तक पहुंचे और किसानों के हितार्थ एवं कल्याण के लिए अनेक कार्य किए। यह बात मुख्य अतिथि के रूप में मंडलायुक्त वीरेन्द्र …

मुरादाबाद, अमृत विचार। किसान पूर्व प्रधानमंत्री चौ.चरण सिंह के बताएं मार्ग पर चलकर आगे बढ़ें। अन्नदाताओं को सम्मान देना हमारी जिम्मेदारी है। चौ.चरण सिंह किसान के घर में पैदा होकर प्रधानमंत्री के पद तक पहुंचे और किसानों के हितार्थ एवं कल्याण के लिए अनेक कार्य किए। यह बात मुख्य अतिथि के रूप में मंडलायुक्त वीरेन्द्र कुमार सिंह ने किसान सम्मान दिवस पर कही।

बुधवार को पंचायत भवन सभागार में कृषि विभाग की ओर से किसान सम्मान दिवस व जनपद स्तरीय किसान मेला आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन मण्डलायुक्त वीरेन्द्र कुमार सिंह, डीएम राकेश कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने कहा है कि भारत वर्ष की समृद्धि का मार्ग देश के खेतों एवं खलिहानों से होकर गुजरता है। देश के विकास को बढ़ाना है तो किसान को समृद्ध करना है और खेती की पैदावार को बढ़ाना है।

जिला पंचायत अध्यक्ष मिथलेश रानी ने कहा कि उन्होंने हमेशा छोटे एवं मध्यम किसानों के बारे में सोचा और उनकी उन्नति एवं प्रगति के लिए कार्य किए। सीडीओ आनन्द वर्धन ने बताया कि यह कार्यक्रम वृहद स्तर पर इसलिए किया जा रहा है ताकि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ कृषकों तक पहुंचे।

संयुक्त कृषि निदेशक ने भी स्व. सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी ने किसान मेले में विभिन्न विभागों की ओर से लगाये गये स्टालों का निरीक्षण भी किया। मण्डलायुक्त ने दानवीर निवासी पाकबडा, खेमसिंह निवासी नगलिया को एवं महिला मंगल दल दाढी दुर्जन भगतपुर टांडा तथा कृषक समिति राहे मोहम्मदी सलेम सराय को कृषि विभाग की ओर से अनुदान पर दिये गये ट्रैक्टरों की चाबी भेंट की। इसके साथ ही 32 किसानों को धान, उड़द, गेंहू, गन्ना, उद्यान तथा दुग्ध उत्पादन में उल्लेखनीय पैदावार, प्रगति करने पर शाल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाकृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी ने विभाग की ओर से किसानों का स्वागत किया।

किसानों की मांग पूरी न होने तक जारी रहेगा आंदोलन
सरकार को कृषि कानून बिल हर हाल में वापस लेना होगा। अन्यथा किसानों का आंदोलन जारी रहेगा, रामपुर में किसानों को रोका गया तो प्रशासन को इसकी कीमत भी चुकानी पड़ी। अब किसान 28 दिसंबर से देशव्यापी हड़ताल शुरू करेंगे। जिसके तहत दिल्ली से लेकर पश्चिमी यूपी तक सरकार की ओर से पास किए गए कृषि कानून बिल का पुरजोर विरोध किया जाएगा। दिल्ली बार्डर से धरना तभी हटेगा, जब सरकार कृषि कानून बिल को वापस लेकर किसानों को राहत प्रदान करेगी। यह बात बुधवार को जिला पंचायत भवन में भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आयोजित किसान सम्मान दिवस पर पहुंचे जनपद के किसानों ने कही।

किसानों के मसीहा थे चौ. चरण सिंह
बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती पर महानगर में विभिन्न पार्टियों के साथ अलग-अलग संगठनों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान पदाधिकारियों ने चौ. चरण सिंह को किसानों का मसीहा बताया। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी में चौ. चरण सिंह की जयंती मनाई गई। आदेश श्रीवास्तव कहा कि चौ. चरण सिंह की सादगी, ईमानदारी एवं देश के प्रति उनकी कर्तव्यनिष्ठा को प्रेरणा का स्रोत माना गया। गांव में जन्म लेकर प्रधानमंत्री बने और किसानों के हित की लड़ाई लड़ी। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदेश श्रीवास्तव व संचालन राकेश वशिष्ठ ने किया। इस दौरान धर्मेंद्र सिंह, प्रेम वीर सिंह, अशोक श्रीवास्तव, अशोक सक्सेना, रमेश आर्य, राजेश कुमार, विनोद कुमार आदि शामिल थे।

सपाइयों ने किसान दिवस के रूप में जयंती
पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की जयंती को सपाइयों ने किसान दिवस के रूप में मनाया। साथ ही सरकार को किसान विरोधी बताते हुए सद्बुद्धि के लिए कैंडल मार्च निकाला। बुधवार को सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष हाजी मन्नू कुरैशी के नेतृत्व में सपाइयों ने चौ. चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान सभी ने किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान महासचिव धर्मेन्द्र यादव, हाजी सरताज आलम अंसारी, हाजी कासिम उल हक, सिद्दीक़ कुरैशी, हाजी इशरत अली, अनित भटनागर आदि उपस्थित थे।

सपा जिला कार्यालय पर मनाई गई जयंती
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर किसानों के मसीहा व पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने चौधरी चरण सिंह के जीवन के संघर्षो को बताया। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह के संघर्ष से ही किसानों व देश का हित हुआ। जबकि केंद्र सरकार द्वारा लागू किया गया काला कानून किसानों में हित में नहीं है। इस मौके पर देहात विधायक हाजी इकराम कुरैशी, बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम इरफान, पूर्व विधायक अनीसुरहमान, बाबर खां, हाजी नासिर कुरैशी, राजकुमार प्रजापति, नरेश शर्मा, उबैद इकराम व डॉक्टर विकास चौधरी समेत अन्य समेत अन्य सपाई मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज