शर्मानाक : सुलतानपुर में पिता ने की नवजात बेटे की हत्या, पत्नी गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जनपद के कुड़वार थाना क्षेत्र में नौ माह के मासूम बेटे की हत्या के आरोप में पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार 3 अप्रैल की दोपहर करीब तीन बजे मड़हा गांव निवासी शंभूलाल कोरी ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी रंजू और नौ माह के पुत्र रिवांश पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुड़वार ले जाया गया, जहां से बच्चे को जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान रिवांश की मृत्यु हो गई। घटना के संबंध में पत्नी रंजू की तहरीर पर थाना कुड़वार में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। 

पुलिस ने शनिवार को आरोपी शंभूलाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जांच में सामने आया है कि आरोपी और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चलता आ रहा था। घटना के दिन भी मायके से लौटने के बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद गुस्से में आकर आरोपी ने यह कदम उठाया। 

संबंधित समाचार